सिन्दरी(DHANBAD): सिंदरी में बिरसा परिसर मे धरती आवा के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए महागठवन्धन की एक अहम बैठक साथी परशुराम सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।
सभी उपस्थित साथियो ने एक स्वर मे बोले धरती आवा स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुण्डा स्वतंत्रता और न्याय के उलगुलान के लिए प्रेरणास्रोत रहे जिसका प्रतिफल यह हुआ कि अंग्रेजी हुकूमत मे दहशत का माहौल बन गया।
आज के संदर्भ मे भी न्याय और सामाजिक सद्भाव वनाये रखने के लिए बिरसा मुण्डा के उलगुलान के रास्ते को अपनाकर धरती आवा के जन्म दिवस के सफल आयोजन के रूप मनाया जाना चाहिए।
जन्मोत्सव के कार्यक्रम मे बिरसा मुण्डा समिति सिन्दरी के संस्थापक कामरेड आनंद महतो और महासचिव सिन्दरी विधायक कामरेड चन्द्रदेव महतो उपस्थित रहेंगे।
15 नवम्बर को 9 बजे बिरसा परिसर सिन्दरी मे विधायक चन्द्रदेव महतो के कर कमलो ध्दारा पुष्प चढाकर नमन किया जायेगा और सभी उपस्थित कार्यकर्त्ता बी आई टी सिन्दरी परिसर मे कामरेड आनंद महतो ध्दारा बिरसा मुण्डा जी का आदमकद प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए प्रस्थान करेगे।
इस बैठक मे महागठवन्धन के भाकपा माले से सुरेश प्रसाद, विमल कुमार जे एम एम से परशुराम सिंह, सोहन सोरेन,शिवलाल मूर्मूर, मलय महतो कांग्रेस से राहुल राज, पूरनेन्दू सिंह, सतेन्द्र सिंह, सिध्दार्थ जी राजद से सुरेश राउत एव भाकपा से गौतम प्रसाद इत्यादि लोग उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

