प्रयास इंडिया द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन…

प्रयास इंडिया द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन…

सिंदरी(SINDRI):बी.आई.टी. सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित सामाजिक संगठन प्रयास इंडिया के तत्वावधान में 9 नवम्बर 2025 को डी.ए.वी. स्कूल, तासरा में एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे घनश्याम सर की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की सहायता करना तथा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

रक्तदान शिविर में K.M. Memorial Hospital, Bokaro, Asarfi Hospital, Dhanbad और Asian Dwarkadas Jalan Super Speciality Hospital, Dhanbad की अनुभवी चिकित्सा टीमों ने भाग लिया। स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित रूप से कुल 189 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

इस आयोजन की सफलता में प्रयास इंडिया के स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

NEWSANP के लिए भोलू बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *