झरिया(JHARIA): झरिया थाना अंतरगर्त बनियाहीर चार नंबर स्थित झरिया-सिंदरी मुख्यमार्ग के बाये छोर पर एक बार फिर से गैस रिसाव रविवार के सुबह होने लगी, जिससे रोड़ किनारे इर्द गिर्द रह रहे लोगों व दुकानदारों मे दहस्त का माहौल उत्पन्न हो गई है, वहीं इंद्रा चौक स्थित हुए पिता पुत्र जमीदोज की घटना को याद करते हुए जितनी लोग उतने तरह की बातें करते दिखाई दिए लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग कंपनी को इसके लिए दोषी ठहराया है, इधर घटना की जानकारी मिलते ही लोदना एरिया 10 के एजीएम परवेज आलम अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पहुंच गैस रिसाव स्थल पर बालू भराई कर बेरीकेटिंग कर दिया ताकि किसी भी तरह के जानमाल की खतरा से बचा जा सके,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

