सीवरेज ट्रीटमेट प्लांट निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त ने की बैठक…

सीवरेज ट्रीटमेट प्लांट निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त ने की बैठक…

धनबाद(DHANBAD):पुटकी अंचल क्षेत्र अंतर्गत पेटिया बस्ती में जुडको द्वारा सीवरेज ट्रीटमेट प्लांट निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने सीवरेज ट्रीटमेट प्लांट निर्माण कार्य प्रारंभ करने को लेकर जुडको के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की जल्द से जल्द चिन्हित भूमि का नक्शे के अनुरूप मापी करते हुए पुनः बाउंड्री वॉल का निर्माण करें। साथ ही पूरे प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारें।

मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद, जुड़को के पदाधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी समेत अन्य मौजूद रहें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *