धनबाद(DHANBAD): धनबाद के कोयला नगर क्षेत्र अंतर्गत कुसुम विहार चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम के साथ चित्रांशों के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई।
इस दौरान कायस्थ महापरिवार के लोग शामिल होकर अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना की। पूजन के बाद हवन व आरती हुआ। तत्पश्चात सबों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर में भातृ भोजन का आयोजन भी किया गया, जिसमें काफी संख्या में महापरिवार के सदस्य शामिल हुए। धनबाद विधायक चित्रांश राज सिन्हा भी शामिल हुए।
पूजन के सफल आयोजन में प्रदीप सिन्हा, नीरज कुमार सहाय, बीएन लाला, दीपक सिंह, भास्कर सिन्हा, सोमेश्वर राय, सुनील मंडल, संजय सिन्हा, अनिल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि चित्रांशों ने सक्रिय भूमिका अदा की।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

