MLA राज सिन्हा ने 21 हनुमान चालीसा पाठ कर दरबार में हाजरी लगाई और सबके सुख समृद्धि की कामना की…

अयोध्या धाम में श्री राम प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त देश भर के मंदिरों में कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे हैं इसी कड़ी में मटकुरिया सेवा समिति धनबाद द्वारा दुर्गा मंडप मटकुरिया में आयोजित सवालाख हनुमान चालीसा पाठ के शुभ आयोजन के अवसर पर सम्मिलित होकर विधायक राज सिन्हा ने 21 हनुमान चालीसा पाठ कर अपनी हाजरी लगाई और सबके सुख समृद्धि की कामना प्रभु श्री राम से की।

अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर मटकुरिया सेवा समिति धनबाद द्वारा मटकुरिया में दिनांक 15 जनवरी से 21 जनवरी तक सवालाख हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गाया हैं और दिनांक 22 जानकारी को शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो सुबह 8 बजे श्री श्री कामना नाथ महादेव मंदिर मटकुरिया से प्रारम्भ होकर घूरनीजोडिया होते हुए बैंकमोड़ और वापस बैंक मोड़ से मटकुरिया स्थित श्री श्री कामना नाथ महादेव मंदिर में दोपहर 12 बजे विश्राम करेगी।


शोभा यात्रा की समाप्ति के बाद अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दुर्गा मंडप मटकुरिया के प्रांगण में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर भक्तों को दिखाया जायेगा।


लाइव प्रसारण समाप्त होने के पश्चात भक्तो के बिच भंडारे का आयोजन किया जायेगा। संध्या 6 बजे महाआरती व संध्या 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन कर श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह बड़े ही धूम-धाम से मटकुरिया सेवा समिति द्वारा मनाया जा रहा हैं।

मौक़े पर नितिन भट्ट, सरदार मंजीत सिंह बाबू, विकास जैन, अमिताभ गुप्ता, राहुल गुप्ता, सौरभ कुमार, अमन श्रीवास्तव, प्रभु यादव, रश्मि भट्ट, निधि कुमारी, अलंकृता कुमारी, सिमरन बाल्मीकि, नवीन गुप्ता, अजय पंडित, अविनाश सिंह, शशि चौरसिया एवं दर्जनों भक्त मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *