झारखंड महिला कांग्रेस कमेटी भंग, नयी कार्यकारिणी गठित, 10 जिलाध्यक्ष भी बदले…

झारखंड महिला कांग्रेस कमेटी भंग, नयी कार्यकारिणी गठित, 10 जिलाध्यक्ष भी बदले…

रांची(RANCHI):कांग्रेस की प्रदेश महिला कमेटी भंग कर दी गयी है. जिलाध्यक्ष को भी हटा दिया गया है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश कांग्रेस की नयी कार्यकारिणी का गठन और नये जिलाध्यक्षों की सूची जारी भी कर दी है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने बताया कि कमेटी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी है. नयी कमेटी में अध्यक्ष के साथ-साथ दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 11 महासचिव और सात सचिव को शामिल किया गया है. इसके साथ ही 10 नये जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं.

प्रदेश कमेटी :

अध्यक्ष : गुंजन कुमारी सिंह, उपाध्यक्ष : बॉबी भगत, सुंदरी देवी, महासचिव : इंदुलेखा भगत, मीनू सिंह, नेहा कुमारी, सुषमा कुमारी, रजनी बंसल, अजंता समद, लैला परवीन, विनिता देवी, बिंदी देवी, इंदु सिंह और बेबी देवी, सचिव : रिया तिर्की, हीरा हिलारिया एक्का, शहनाज खातून, दुर्गा शर्मा, संगीता बेक व अनीता देवी.

भाजपा नेताओं की दोहरी नीति समझ चुकी है जनता : कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि भाजपा के नेताओं को पहले केंद्र की भाजपा सरकार के गिरेबां में झांकना चाहिए. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि का सबसे बड़ा हिस्सा केंद्र ने ही रोक रखा है. झारखंड के लाखों विद्यार्थी महीनों से अपनी छात्रवृत्ति के इंतजार में हैं, लेकिन भाजपा के नेता छात्रों के भविष्य की चिंता करने के बजाय इस मुद्दे पर सस्ती राजनीति करने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की दोहरी नीति अब जनता समझ चुकी है. दिल्ली में वे चुप रहते हैं और झारखंड में झूठ फैलाते हैं.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *