WhatsApp जल्द ही ऐसा फीचर लाने वाला है, जिसमें यूज़र्स को अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की ज़रूरत नहीं होगी। इस नए अपडेट के जरिए आप अपना एक यूज़रनेम रिज़र्व कर पाएंगे, जिससे आपकी पहचान और चैटिंग एक्सपीरियंस दोनों सुरक्षित रहेंगे।
बीटा वर्ज़न में दिखा नया फीचर
इस फीचर की झलक WhatsApp के Android बीटा वर्ज़न में देखी गई है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में इसे सभी यूज़र्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। यह फीचर पहले BlackBerry Messenger (BBM) के ID सिस्टम जैसा होगा, जहां मैसेज भेजने के लिए केवल यूज़रनेम की ज़रूरत होती थी।
रिज़र्व यूज़रनेम का ऑप्शन
रिपोर्ट के मुताबिक प्रोफाइल सेटिंग्स में अब एक नया ‘Reserve Username’ ऑप्शन दिखाई देगा। यहां से यूज़र्स अपना यूनिक यूज़रनेम बना और सेव कर सकेंगे। यूज़रनेम में अक्षर, नंबर और कुछ खास सिंबल्स का इस्तेमाल करने की सुविधा होगी। इसके अलावा WhatsApp यह भी सुनिश्चित करेगा कि कोई फेक वेबसाइट या “www” जैसे यूज़रनेम इस्तेमाल न कर सके।
बढ़ेगी प्राइवेसी और सिक्योरिटी
अगर आप अपना मोबाइल नंबर हाइड कर देते हैं, तो कोई भी अनजान व्यक्ति आपको मैसेज नहीं भेज पाएगा। इसके साथ ही हर यूज़रनेम के लिए एक यूनिक की (Unique Key) भी होगी, जिसे केवल अपने करीबी लोगों से शेयर किया जा सकता है। यह कदम WhatsApp की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को और मज़बूत बनाएगा।
मेटा का अगला प्लान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp की पेरेंट कंपनी मेटा दिसंबर से इस प्लेटफॉर्म पर AI और ऐड-बेस्ड मॉडल भी लाने की योजना बना रही है। हालांकि इससे कुछ यूज़र्स को प्राइवेसी और विज्ञापन को लेकर चिंता हो सकती है। फिलहाल WhatsApp एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सपोर्ट करता है, जो चैट्स को सुरक्षित रखता है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

