डीवीसी आवास में अवैध रूप से रहने वाले लोगों का काट दिया जाएगा बिजली व पानी:मनोज आचार्य…

धनबाद(DHANBAD) निरसा।गैर कानूनी तरीका से मैथन डीवीसी आवास को अवैध कब्जा का मामला डीवीसी के लिए चुनौती बनता जा रहा है । डीवीसी द्वारा लगातार सूचना देने के बावजूद भी अवैध कब्जाधारियों के कान में जु तक नही रेंग रही है और कब्जाधियो द्वारा आवास खाली नहीं किया जा रहा है।

जिसके कारण आने वाले समय में डीवीसी कोई बड़ा कदम उठा सकती है । सोमवार को डीवीसी मैथन के स्टेट ऑफिसर मनोज आचार्य ने मैथन क्षेत्र में डीवीसी के आवास को अवैध कब्जा खाली कराने के लिए घर घर का जाकर लोगो स घर खाली करने का सूचना दिया है। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी हो सके आवास खाली कर दे।

इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए श्री आचार्य में बताया कि यह एक बहुत बड़ी समस्या है । ऑथराइज्ड से ज्यादा अनऑथराइज्ड लोग रह रहे हैं। एक साथ सभी आवास खाली करना मुश्किल है और चिन्हित करना भी मुश्किल है । लगातार अवैध कब्जाधारियों को सूचना दिया जा रहा है कि डीवीसी के आवास में अवैध रूप से रहने वाले लोग आवास को खाली कर दें नही तो कानूनी कार्रवाही की जाएगी।

लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है अगर समय से लोग घर खाली स्वतः नहीं करते हैं तो डीवीसी सख्ती बढ़ते हुए बिजली पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा और अवैध रूप से रहने वाले लोग घर को तोड़ दिया जाएगा ।
जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाही भी की जाएगी।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *