दिनांक 14.01.24 को ट्रेन संख्या 13347, बरकाकाना- पटना पलामू एक्सप्रेस को मैकलुस्कीगँज स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर किया गया इसके ठहराव का शुभारम्भ..

(DHANBAD) दिनांक 14.01.24 को माननीय सांसद श्री संजय सेठ एवं माननीय विधायक श्री समरी लाल द्वारा मैकलुस्कीगँज स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13347, बरकाकाना- पटना पलामू एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इसके ठहराव का शुभारम्भ किया गया

इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे | गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस 22.38 बजे मैकलुस्कीगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 22.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी एवं गाड़ी संख्या 13348 पटना- बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस 05.45 बजे मैकलुस्कीगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 05.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *