केंद्र सरकार ने नवरात्र के मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख नये मुफ्त LPG कनेक्शन देने का ऐलान किया है। इससे देशभर में उज्ज्वला लाभार्थियों की संख्या 10.6 करोड़ तक पहुंच जायेगी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि हर कनेक्शन पर सरकार 2,050 रुपये खर्च करेगी, जिसमें एक मुफ्त सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर और अन्य उपकरण शामिल होंगे। उन्होंने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुये कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह निर्णय नारी शक्ति को सम्मान देने का संदेश है। पुरी ने साथ ही नये GST सुधारों का जिक्र करते हुये कहा कि इनसे देश की GDP में करीब 0.8% तक बढ़ोतरी हो सकती है। GST दरों में कमी से आम जनता की खरीदारी क्षमता बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

