कुईया कोलियरी डंप 02 मे कार्यरत असंगठित मजदूरों ने कोयले की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन…

कुईया कोलियरी डंप 02 मे कार्यरत असंगठित मजदूरों ने कोयले की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन…

ट्रक लोडिंग के लिए कोयला नही मिलने पर होगी पूरी तरह से चक्का जाम- संजय महतो

झरिया (JHARIA): कुइया कोलियरी अंतरगर्त डंप 2 लोडिंग पॉइंट मे असंगठित मजदूरों को अगर डिपार्टमेंटल और आउटसोर्सिंग का कोयला गिरा कर ट्रक लोडिंग के माध्यम से रोजगार नहीं मिला तो वाध्य होकर पूरे एरिया 09 का चक्का जाम कर देंगे, उक्त बातें यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के असंगठित मोर्चा के क्षेत्रीय सचिव संजय कुमार महतो ने केओसीपी कार्यालय स्थित प्रदर्शन के दौरान शनिवार को कहा, वहीं प्रदर्शन के पूर्व यूनियन के नेतृत्व में कुइया 10 नंबर से एक जुलूस निकाला गया जो विभिन्न जगह से गुजरते हुए परियोजना कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया और प्रबंधन बिरोधी नारों से पूरी कार्यालय गूंजती रही, मौके पर संजय कुमार महतो एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार मुखर्जी ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्षो से मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है, मजदूर पलायन को मजबूर है, प्रबंधन एक आंख में काजल और एक आंख में सुरमा लग रहा है जो नहीं होने देंगे, हम लोगों का हक और अधिकार प्रबंधन को देना होगा। वहीं प्रदर्शनकारियों के नेतृत्व कर रहे नेताओं ने कहा कि चांद कुइया मोड के पास जल जमाव से निजात के लिए पुलिया का निर्माण हो एवं आमटाल तथा बेरा सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द कराया जाए, रैयत और विस्थापित को आउटसोर्सिंग में नियोजन दिया जाए 84 एकड़ पैकेज डील के तहत जो जमीन ली गई थी उसका पेमेंट अभी तक बाकी है, इसके अलावा सहाना पहाड़ी में रहने वाले लोगों की पानी, बिजली की समस्या का निदान हो फील्ड एवं वर्कशॉप में संडे ड्यूटी हॉलीडे ड्यूटी में भेदभाव कटौती बंद हो, तमाम मुद्दों को प्रबंध नहीं सुलझाया तो मजबूरन आंदोलन को विवस होंगे, मौके पर असंगठित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास मुखर्जी गोलकड़ी शाखा सचिव कंचन सिंह, जगदीश साव, परितोष मंडल, मानिक बाउरी, नवीन मुखर्जी, संजय महतो, कृष्ण महतो, मनोज रवानी, करण चौहान, सत्येंद्र भुइया, कृष्णा भुइया, अमित बाउरी, रानी देवी, मुकेश महतो, नयन महतो, बोलेला भुइया, तपन प्रमाणिक, श्यामल प्रमाणिक, सोमनाथ दास, दिलीप चौहान, आनंद चौहान, अजय महतो आदि मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *