भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन का समर्थन…

भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन का समर्थन…

झरिया (JHARIA) : राज्य मे कुड़मी समुदाय की वर्षों पुरानी मांग को लेकर 20 सितम्बर को आयोजित होने वाले ‘रेल टेका डहर छेका’ कार्यक्रम के समर्थन मे सिंदरी विधान सभा के पूर्व विधायक इंदरजीत महतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी ने पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन हमारी पहचान से जुड़ा हुआ है।
कुड़मी समुदाय मूल रूप से आदिवासी ही है, लेकिन बाद में TRI (Tribal Research Institute) की सूची से इसे हटा दिया गया था। इसके लिए उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
यह आंदोलन कुड़मी समाज की पहचान और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करना है।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *