बी.आई.टी. सिंदरी – छात्र इंडक्शन कार्यक्रम 2025–29 का आज सातवां दिवस…

बी.आई.टी. सिंदरी – छात्र इंडक्शन कार्यक्रम 2025–29 का आज सातवां दिवस…

सिंदरी(SINDRI): बी.आई.टी. सिंदरी में बी.टेक प्रथम वर्ष (बैच 2025–29) के नवागंतुक छात्रों के लिए आयोजित छात्र इंडक्शन कार्यक्रम 10 से 18 सितम्बर 2025 तक डी.एल. देशपांडे ऑडिटोरियम में भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम केवल तकनीकी शिक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, मूल्यपरक शिक्षा और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास साबित हुआ। पूरे सप्ताह चले इस आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अपने जीवन का यादगार अनुभव बनाया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ० विश्वरंजन मिश्रा ने विद्यार्थियों को NPTEL के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न ऑनलाइन पाठ्यक्रमों, MOOCs एवं MOODLE प्लेटफार्म्स की जानकारी दी और उन्हें इनके माध्यम से अपने अकादमिक विकास एवं कौशल संवर्धन के लिए प्रेरित किया। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक सिद्ध हुआ।

इस दौरान हिन्दी दिवस भी पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने कविता-पाठ, भाषण एवं निबंध जैसी गतिविधियों के माध्यम से हिन्दी भाषा की महत्ता को रेखांकित किया और अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति से वातावरण को जीवंत बना दिया।
वहीं, प्रो० अक़रम ख़ान ने छात्रों को हैकाथॉन से परिचित कराते हुए इसकी प्रक्रिया, महत्त्व और भविष्य में इसके अवसरों पर विस्तार से चर्चा की, जिससे विद्यार्थियों में नवाचार और तकनीकी प्रतियोगिताओं के प्रति रुचि जागृत हुई।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती पल्लवी प्रसाद, विधि एवं प्रशासनिक अधिकारी, जीजीपीएस बोकारो ने प्रेरणादायी संबोधन देते हुए हिन्दी की उपयोगिता और इसके विकास के द्वारा छात्रों को आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके विचारों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर निदेशक प्रो० (डॉ०) पंकज राय, कार्यक्रम के चेयरमैन प्रो० (डॉ०) राजीव वर्मा, डीन फैकल्टी अफेयर्स डॉ० माया राजनारायण राय, सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो० प्रफुल्ल शर्मा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से डॉ० रविशंकर प्रसाद सहित अनेक प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समन्वयक प्रो० संजय पाल एवं डॉ० कोमल कुमारी तथा संयोजक डॉ० राहुल कुमार थे। वहीं विशेष सहयोग डॉ० प्रशांत कुमार सिंह, डॉ० प्रियंका कुमारी, प्रो० प्रशांत रंजन मालवीय, प्रो० सुमन्तो मंडल का रहा। यह सप्ताह भर चला इंडक्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, प्रेरणादायी अनुभव और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बनकर स्मरणीय हो गया। इसके पश्चात छात्र 19 सितम्बर 2025 से नियमित रूप से बी.टेक पाठ्यक्रम की अपनी कक्षाएँ प्रारम्भ करेंगे और नये उत्साह के साथ अकादमिक यात्रा की ओर अग्रसर होंगे।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *