इस्राइल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस्लामाबाद इस बात को झुठला नहीं सकता कि अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को उसने ही अपनी सरजमीं पर पनाह दी और वह वहीं मारा गया. संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत डैनी डैनन ने पाकिस्तान के राजदूत असीम इफ्तिखार अहमद की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब बिन लादेन को पाकिस्तान में मार गिराया गया था, तब यह सवाल नहीं पूछा गया था कि विदेशी धरती पर एक आतंकवादी को क्यों निशाना बनाया गया ? डैनन ने कहा कि किसी ने यह सवाल नहीं पूछा. सवाल यह था कि आखिर एक आतंकवादी को पनाह क्यों दी गयी. आज भी यही सवाल पूछा जाना चाहिए.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

