धनबाद(DHANBAD): भारतीय डाक विभाग के देशव्यापी जागरूकता अभियान के तहत धनबाद डाक मंडल की ओर से शनिवार को जागरूकता और जन-जागरण रैली निकाली गई। यह रैली मुख्य डाकघर से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर, हाउसिंग कॉलोनी होते हुए वापस मुख्य पोस्ट ऑफिस पहुंची। वही रैली में डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान लोगों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।मीडिया से बात करते हुए मुख्य डाक अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा डाक सेवा के माध्यम से संचालित योजनाओं जैसे डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। पिछली बार हुए इस अभियान के साथ धनबाद डाक विभाग देश भर में दूसरे स्थान पर रहा था साथ ही कहा कि डाक विभाग की ये योजनाएँ आम जनता के लिए काफी लाभकारी हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई लोग इनसे वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यह जन-जागरण अभियान सुनिश्चित करेगा कि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

