झरिया (JHARIA): बीसीसीएल एरिया-10 के लोदना 08 नंबर स्थित जर्जर मकान ढहने से हुई मौत के बाद परिजन मुआवजे की मांग को लेकर लगतार दो दिनों से लोदना महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार स्थित शव रखकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिसको लेकर शुक्रवार को जनता श्रमिक संघ के यूनियन नेताओं एवं प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के बीच त्रिपक्षिये वार्ता हुई,
मौके पर यूनियन नेताओं व ग्रामीणों के साथ साथ पुलिस अधिकारियो ने घटना को लेकर दुख प्रकट करते हुए बताया कि घटना अत्यंत दुखद है, सभी लोगों ने संवेदना प्रकट की और शांतिपूर्ण माहौल में समझौता कराया गया। बीसीसीएल की ओर से मृतक परिवार को मुआवजा और सरकारी प्रावधान के तहत नियोजन देने की लिखित सहमति हुई है।
मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए नगद, दो परिवारों को अतिरिक्त दो-दो लाख रुपए सहायता राशि और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी बीसीसीएल प्रबंधन ने ली है। इसके साथ ही सभी घायलों का बेहतर इलाज कराए जाने का आश्वासन दिया गया।
वहीं प्रशासन की ओर से बीसीसीएल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में जहां भी जर्जर और खाली मकान हैं, उन्हें तत्काल सर्वे कर ढहा दिया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
NEWS ANP के लिए झरिया अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

