बेंगलुरु(BENGLURU):भारतीय प्रबंध संस्थान, बेंगलुरु ने सोमवार को कहा कि उसका प्रबंधन स्नातकोत्तर कार्यक्रम फाइनेंशियल टाइम्स मास्टर्स इन मैनेजमेंट (एफटी एमआइएम) 2025 रैंकिंग में देश में पहले और वैश्विक स्तर पर 28वें स्थान पर रहा है. संस्थान ने अपने प्रदर्शन में सालाना आधार पर काफी सुधार किया है. पिछले वर्ष आइआइएमबी का इस रैंकिंग में 41वां स्थान रहा था. संस्थान ने एक बयान में कहा कि आइआइएमबी अब शीर्ष 30 वैश्विक संस्थानों में स्थान पाने वाला भारत का एकमात्र प्रबंधन संस्थान है. आइआइएम कलकत्ता भी अपने दो-वर्षीय एमबीए कार्यक्रम के लिए इस रैकिंग में दुनिया भर में 41वें स्थान पर है, जबकि भारतीय प्रबंध संस्थानों में वह समग्र रूप से तीसरे स्थान पर रहा. इस रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष बिजनेस स्कूलों का आकलन 19 मानकों पर किया जाता है.
NEWSANP के लिए बेंगलुरु से ब्यूरो रिपोर्ट

