कालीबाड़ी मंदिर और जटाधारी मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है…

पाकुड(PAKUR) नगर थाना क्षेत्र के राजापाड़ा मुहल्ला स्थित दो मंदिर नित्य कालीबाड़ी मंदिर और जटाधारी मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है…चोरों ने मंदिर के गेट में लगे ताला को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है…मंदिरों में सोना,चांदी की जेवरात सहित दान पेटी की चोरी हुई है…

घटना की जानकारी सुबह जब भक्त मंदिर में पहुंचे तब हुई और इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और इसकी सूचना नगर थाने को दिया… सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, प्रभारी नगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन किया…वहीं एसडीपीओ ने कहा कि मंदिर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं

और सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए चोरी की घटना का जल्दी उद्वेदन किया जाएगा…वही राजापाड़ा के जटाधारी मंदिर में भी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है और चोरों ने मंदिर के दान पेटी लेकर भाग गए…इसके साथ-साथ मंदिर के अंदर का ताला तोड़कर सामान भी बिखरा दिया…वही मौके पर मौजूद नित्य काली मंदिर के पुजारी भरत भूषण मिश्रा ने बताया कि मैं मंदिर से अपने घर गया…वहीं मंदिर में प्रतिदिन प्रशासन की ओर से एक गार्ड रहता है…

उन्होंने बताया कि मंदिर में स्थापित माता काली की प्रतिमा से सोने और चांदी का गहना चोरों के द्वारा चुरा लिया गया है…उन्होंने कहा कि मंदिर में यह चौथी चोरी है…और आज तक चोरी किए हुए गहने की रिकवरी नहीं हुई है…बाइट अजीत कुमार विमल ,एसडीपीओ पाकुड़।बाइट भरत भूषण मिश्र पंडित

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *