मुख्य डाकघर झरिया के जीर्णोद्धार के लिए पूर्व पार्षद अनूप साव ने धनबाद MP को लिखा पत्र _

मुख्य डाकघर झरिया के जीर्णोद्धार के लिए पूर्व पार्षद अनूप साव ने धनबाद MP को लिखा पत्र _

झरिया(JHARIA): झरिया मुख्य डाकघर की जर्जर अवस्था को लेकर झरिया के पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को ज्ञापन देकर उसके जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक पहल करने की मांग किया है, उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से झरिया के मुख्य डाकघर की हालत बद से बदतर होते जा रही है, डाकघर की चारदीवारी कर्मियों का कमरा और बैंकिंग तथा डाक कार्य का सीरिश्ता हॉल सभी जर्जर दुर्घटना आसंकित स्थिति में है, हमारे झरिया के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है, दिन प्रतिदिन मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने की साजिश हो रही है,वहीं उपरोक्त बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद सांसद श्री महतो ने पोस्टमास्टर जनरल रांची को पत्र प्रेषित किया और दूरभाष पर बात कर इसे यथाशीघ्र क्रियान्वयन करने का निर्देशित किया ,

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *