क्या मेलानिया ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के लिए होंगी नॉमिनेट? अमेरिकी नेता के दावे से आया नया ट्विस्ट…

क्या मेलानिया ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के लिए होंगी नॉमिनेट? अमेरिकी नेता के दावे से आया नया ट्विस्ट…

नई दिल्ली(NEW DELHI):अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कई दिनों से दावा करते आ रहे हैं कि उन्होंने दुनिया के 7 युद्धों को बंद कराया है। इसके लिए वह नोबल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इस मामले में ट्विस्ट ला दिया है।

दरअसल, फ्लोरिडा की रिपब्लिकन प्रतिनिधि अन्नपॉलिना लूना ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और यूक्रेन से जुड़े शांति प्रयासों में उनकी भूमिका के लिए साल 2025 में नोबल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया जा सकता है। अमेरिकी नेता के दावे ने एक नई बहस छेड़ दी है।

मेलानिया ट्रंप को शांति नोबल के लिए किया जाएगा नॉमिनेट? 

फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति के प्रगति के पीछे मेलानिया एक प्रमुख कारण हो सकती है। उन्होंने कहा कि मेलानिया ट्रंप ने रूस के साथ अमेरिका डायलॉग में महत्वपूर्ण निभाई है। उन्होंने ये भी संकेत दिया कि मेलानिया यूक्रेन संघर्ष से संबंधित अमेरिकी मध्यस्थता में आगे भी शामिल हो सकती है।

पुतिन को भी मेलानिया ने लिखा था पत्र

गौरतलब है कि इसी महीने अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच मुलाकात हुई थी। इस बैठक में यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की गई। हालांकि, बैठक के दौरान कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इस मीटिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन को मेलानिया द्वारा लिखा गया पत्र सौंपा था। इस पत्र के माध्यम से मेलानिया ने पुतिन से युद्ध से प्रभावित बच्चों की सुरक्षा के लिए अपील की थी।

ट्रंप को शांति नोबल के लिए ये देश कर चुके हैं नॉमिनेटउल्लेखनीय है कि इस अमेरिकी राष्ट्रपति को शांति नोबल के लिए कई देशों ने नॉमिनेट किया है। इन देशों में रवांडा, इजरायल, गैबॉन, अजरबैजान और कंबोडिया शामिल हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी दिग्गज हैं, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, अक्तूबर 2025 में शांति नोबल पुरस्कार के विजेता की घोषणा की जाने वाली है।

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *