झरिया(JHARIA): महिला इंटर महाविद्यालय, झरिया की स्वर्ण जयंती समारोह सह पूर्व छात्र सम्मेलन का दो दिवसीय आयोजन आज महाविद्यालय परिसर में शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जय प्रकाश देवरोलिया तथा सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने किया। उनके साथ महाविद्यालय अध्यक्ष सीए दीपक अग्रवाल, राधा अग्रवाल, प्राचार्या मुनमुन दास एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
स्वागत भाषण महाविद्यालय के संयुक्त सचिव विवेक लिल्हा ने दिया। महाविद्यालय अध्यक्ष सीए दीपक अग्रवाल ने महाविद्यालय की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया, वहीं सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने स्थापना काल की चुनौतियों एवं महिलाओं की शिक्षा के लिए मारवाड़ी सम्मेलन की दूरदृष्टि पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि जय प्रकाश देवरोलिया ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल की स्मृतियाँ साझा कीं और बताया कि उस समय 1300 से अधिक छात्र-छात्राएँ अनुशासित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर रहे थे।
समारोह के अवसर पर महाविद्यालय कार्यकारिणी द्वारा आधुनिक स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया, जो विद्यार्थियों के लिए नई तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माध्यम बनेगा।
दिनभर आयोजित कार्यक्रमों में कॉलेज ब्यूटी कॉन्टेस्ट विशेष आकर्षण रहा, जिसमें वर्तमान और पूर्व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में पूनम रानी प्रथम, लक्ष्मी केशरी द्वितीय एवं दिव्यांका बरनवाल तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त छात्रों हेतु विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय कार्यकारिणी एवं समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रघुवीर गोयल, बिनोद मोदी, बसंत अग्रवाल, गोविंद शर्मा, अमित शर्मा, रमेश बंसल, ललित अग्रवाल, प्रमोद जलूका, गणेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, डॉ. मुरारी बोंदिया, मनीष शर्मा, सनी अग्रवाल, मीनू गोयल, सुमन अग्रवाल, जया अग्रवाल, नीतू अग्रवाल एवं विनीता लिल्हा शामिल थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय सचिव राजीव संवतिया ने किया।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

