झरिया (JHARIA): तिसरा थाना क्षेत्र के चांद कुइयां दुर्गा मंदिर स्थित बीसीसीएल कॉलोनी मे रविवार को एक किशोरी ने अपने दुप्पटा के सहारे झूल कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली है. मृतिका अपने जीजा श्रवण भुइंया के पास पिछले छः वर्षो से रह रही थी . श्रवण भुइयां बस्ताकोला 09 अंतरगर्त केओसीपी में कार्यरत है, मृतिका तीन बहन और दो भाई मे सबसे छोटी थी, मृतिका के पिता का पहले देहांत हो चूका है, जिसके बाद वह अपने बहन और जीजा श्रवण भुइयां के पास रह रही थी, मृतिका के जीजा अनुसार मृतिका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उन्होंने पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास किया था…
इधर घटना सूचना मिलते ही तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार अपने सदलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,
मौके पर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, फिलहाल परिजन की और से बताया गया है कि मृतिका का मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी पूर्व मे भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी,
NEWS ANP के लिए अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

