सिंदरी (धनबाद): वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर एफसीआई वीएसएस इंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक सेवा सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवा सिंह ने बैठक के माध्यम से भारत सरकार से वरिष्ठ नागरिकों के हित में निर्णय लिए जाने का आग्रह किया।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया गया है कि ईपीएस 95 के मासिक पेंशन में बढोतरी किया जाए। क्योकि इसके दायरे में आने वाले सभी लोग वरिष्ठ नागरिक हैं । पीएम से अनुरोध किया गया कि ईपीएस 95 के नेशनल एजिटेशन कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अशोक रावत द्वारा दिए गए मांग पत्र पर शीघ्र विचार किया जाए। और वरिष्ठ नागरिकों के सुखी जीवन के लिए मासिक पेंशन मे बढोतरी की जाए।
साथ ही आग्रह किया गया कि वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेनों में जो रियायतें मिलती थी उसे फिर से लागू किया जाए। आयुष्मान कार्ड में 70.वर्ष की सीमा रेखा को घटाकर 60 वर्ष किया जाए।
बैठक में आर सी प्रसाद,सुनिल कुमार सिंहा ,एस पी साहू , उमाशंकर सिंह थे,
NEWS ANP के लिए अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

