सिंदरी (धनबाद): सेल की एमडीओ केटीएमपीएल ने टासरा प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्माणाधीन आर एंड आर कालोनी आसनबनी में सिलाई प्रशिक्षण हेतु सुई -धागा केंद्र की स्थापना किया ।
संजय तिवारी , मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक सेल चासनाला ने इस केंद्र का उद्घाटन किया ।
सीएसआर अमितेश चंद्र ने बताया कि सरिसाकुंडी ,आसनबनी और कालीपुर के महिलाओ को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए यह केंद्र खोला गया है । संजय तिवारी ने कहा कि सेल एवं केटीएमपीएल अपने प्रभावित क्षेत्र में सामाजिक और कौशल विकास का अनेकों कार्यक्रम चला रहा है । इस निमित्त प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत एक सराहनीय कदम है ।इस पहल से महिलाए आर्थिक रुप से सशक्त होगी ,आय में बृद्धि होगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा ।
महाप्रबंधक प्रभारी शिवराम बनर्जी ने कहा कि महिलाओ के लिए यह केंद्र एक बड़ा अवसर है । वह प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनेगी । कहा कि दीर्घकालिक आजीविका के साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे ।
इस अवसर पर बड़ी तादाद में ग्रामीण महिलाए उपस्थित थी ।
सेल के पंकज मंडल डीजीएम ,मनोज कुमार सी एस आर,टी रमेश परियोजना निदेशक केटीएमपीएल मौजूद थे,
NEWS ANP के लिए अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

