झरिया (JHARIA): बीसीसीएल के लोदना एरिया 10 के केंद्रीय कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा गुरुवार को औचक निरिक्षण नॉर्थ तिसरा मिडिल स्कूल एवं जेलगोरा लर्निंग हाई स्कूल का भौतिक सत्यापन की गई। इस अवसर पर लोदना के कार्मिक प्रबंधक डी के सिंह, वित्त प्रबंधक संजय कुमार ठाकुर एवं शौरभ कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह के अलावे केंद्रीय कल्याण बोर्ड के सदस्य संजीत सिंह, निताय महतो, शिव कुमार सिंह शामिल थें। बोर्ड के सदस्य निताय महतो ने पत्रकारों को बताया की विस्थापितों को कर्मा तांड भेजने से पहले बिद्यालय का विस्थापित करना चाहिए था। इस संबंध में बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एवं संबंधित पदाधिकारियों से वार्ता कर अविलम्ब उपाय करनी होगी। संजीत सिंह ने पत्रकारो को बताया की विद्यालय विस्थापित का दंत झेल रहा हैं,इस संबंध में बीसिसिएल के कार्मिक निदेशक साहब को वस्तु स्थिति से अवगत करा दी गई हैं।
भौवतीक सत्यापन छात्रों, शिक्षको की उपस्थिति एवं जानकारी ली गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश सहाय, श्रीभगवान राय, बुलबुल सरकार, अन्य शिक्षक विंद,छात्र उपस्थित थें।
NEWS ANP के लिए झरिया अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

