पटना/धनबाद रेलवे ‘के संवेदक रामानुज कुमार सिंह से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. साथ ही रंगदारी की रकम नहीं देने पर उन्हें और उनके कर्मी को जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस संबंध में रामानुज कुमार सिंह ने पटना के शास्त्रीनगर थाना में केस दर्ज करा दिया है. वे शास्त्रीनगर थाना इलाके के राजा बाजार मछली गली के रहने वाले हैं. उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है, कि उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया और उसने अपने आप को धनबाद के गैंगस्टर फहीम खान का बेटा इकबाल खान बताते हुए धमकी दी है, अगर पांच करोड़ रंगदारी नहीं दोगे तो तुम्हे और तुम्हारे कर्मी की हत्या कर दी जायेगी. रामानुज का इन दिनों रेलवे का ठेका बिहार के साथ ही यूपी, झारखंड व असम में चल रहा है. बिहार में फिलहाल उनका काम गयाजी के मानपुर से प्रधानखंटा तक चल रहा है.
हत्या की धमकी,पटना के शास्त्री नगर थाने मे मामला दर्ज,
मामले में अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर अमित कुमार को बनाया गया है. उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. जिस नंबर से धमकी मिली है, उसकी जांच की जा रही है.
NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

