
धनबाद (DHANBAD):ISM के छात्रों की संस्था फास्ट फारवर्ड इंडिया (एफएफआइ) एक बार फिर से अपना वार्षिक कार्यक्रम लेकर आया है। एफएफआइ की ओर से वार्षिक उत्सव ‘UMEED2024’ का उद्घाटन 22 जनवरी को आइआइटी आइएसएम धनबाद परिसर में होगा।
एफएफआइ संस्था स्थानीय बच्चों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने की उम्मीद संग, ब्लड डोनेशन कैंप और अनेक सामाजिक कार्य और सहयोग देने की पहल करती है। एफएफआइ के नवदेश यादव ने बताया कि तीन वर्ष कोविड के कठिन समय बाद फिर से बच्चों में नई उमंग भरने को सातवीं बार एफएफआइ वार्षिक उत्सव आयोजित कर रही है।
फर्स्ट फारवर्ड इंडिया NGO IIT ISM धनबाद के छात्रों द्वारा संचालित समाज कल्याण के लिए चलाया जाता है, ये संस्थान स्थानीय बच्चों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने की उम्मीद संग, ब्लड डोनेशन कैम्प और अनेक सामाजिक कार्य और सहयोग पहुचाने की पहल करता है।
बच्चों में नई उमंग भरने को आठवीं बार FFI वार्षिक उत्सव आयोजित कर रही है।हर साल की तरह, इस बार भी ‘उम्मीद 2024’ आशा की नई किरण और बाल विकास की एक नई उम्मीद लेकर आया है।इस उत्सव में 7 प्रतियोगिताएं, धनबाद के विद्यालाय और पाठशालाओं में पढ़ रहे बच्चों, के लिए आयोजित किया जायेगा, जिसका मूल उद्देश्य बच्चों के मानसिक और नैतिक कौशल को बढ़ाना होगा।
ये 7 प्रतियोगिताएं निम्नलिखित हैँ:
- ध्वनि – संगीत जैसे आत्मा की ध्वनि है, इसी विचार को नज़र में रखते हुए सभी बच्चों को संगीत के माध्यम से अपने भावनाओं को प्रकट करने का अवसर दिया जायेगा।
- नृत्यंगन – नृत्य को हृदय से लिखी हुई, पैरों को कही गयी और आँखों से सुनी हुई एक कहानी माना गया है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से सभी बच्चों को अपने नृत्य कला का प्रदर्शन करने का मौका दिया जायेगा।
- चित्रहार – चित्र एक स्वप्न है जिसे कागज़ पर देखा जाता है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपने चित्रकला के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।
- शय और मात – शतरंज का खेल दो दिमागों का एक अनोखा खेल है, जिसने संभावनाएं अनेक होती हैँ। यह एक मध्यवर्ति प्रतियोगिता है, जिसमे बच्चे शतरंज के खेल से अपनी बुद्धि का प्रदर्शन करते हैँ। यह खेल पहली बार उत्सव में शामिल किया जा रहा, आप इसका भरपूर आनंद ले सकते ।
- मास्टरमाइंड(mastermind) – सामान्य ज्ञान एक ऐसी चीज़ है जो पुस्तकों में नहीं मिलती। इस प्रतोयोगिता में बच्चे अपने सामान्य ज्ञान की सीमा को प्रदर्शित करते हुए नज़र आते हैँ।
- रिसोल्वेद (Resolved)- शब्दों का समझदार उपयोग वाद- विवाद में एक महत्वपूर्ण गुण है। यह एक वाद-विवाद प्रतियोगिता है जिसमें सभी बच्चे अपनी शब्दों की कुशलता दिखाते हैँ।
- आईनस्टीन्स प्लेग्राउंड (Einstein Playground)विज्ञान एक ऐसा क्षेत्र है जो असीम है। यह प्रतियोगिता एक समागम समान है जिसमे बच्चों को वैज्ञानिक मॉडल बनाने का मौका मिलेगा और विज्ञान में अपनी रुचि बढ़ाने का अवसर भी प्राप्त होगा।इसके तहत, चार अलग-अलग थीम हैं जिनके तहत छात्र अपनी परियोजनाओं को ला सकते हैं और जो समुदाय की सेवा कर सकते हैं उन्हें बड़े स्तर पर इसके कार्यान्वयन के लिए धन प्राप्त होगा |
यदि किसी स्कूल तक FFI नहीं पहुच पाया हो तो वो इस महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए नीचे दिए गए नंबर पे जानकारी लेके रजिस्टर कर सकते है। साथ ही, इन स्पॉट रजिस्ट्रेशन का समय 21/1/2024 सुबह 10 बजे तक है | सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट मिलेगा और विजेताओं के लिए अनेक आकर्षक उपहार है ।
NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट….