हजारीबाग (HAZARIBAGH): कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए NH-33 पर स्थित 6 होटलों पर एकसाथ छापेमारी की। एसपी अंजनी अंजन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 23 जोड़े आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।
पुलिस ने तत्काल सभी होटलों को सील करते हुए होटल संचालकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
शहर में अपराध और अनैतिक गतिविधियों पर लगाम कसने की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम जनता पुलिस के इस कदम की जमकर सराहना कर रही है।
NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

