धनबाद(DHANBAD): पुराना बाजार स्थित रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क इन दिनों जर्जर हो गई है…सड़क पर जहां तहां गड्ढे उभर आए है…बारिश के कारण उन गड्ढे में पानी जमा हो गए है..नतीजा आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे है..यही नहीं स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी हो रही है…इसको देखने वाला कोई नहीं है… सड़क मरम्मती को लेकर ना रेलवे प्रबंधन चिंतित है और ना ही धनबाद नगर निगम कुछ कर पा रहा है…
जबकि धनसार, बैंकमोड, झरिया,मटकुरिया, पुराना बाजार के लोगों के लिए स्टेशन जाने का यहीं मुख्य मार्ग है बाबजूद सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढों को अब तक भरा नहीं गया है… दुकानदारों के व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है और दूसरी ओर यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के दौरान भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इधर युवा संघर्ष मोर्चा जनवादी के नेता सह समाजसेवी दिलीप सिंह ने भारत सरकार के रेल मंत्रालय, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो,धनबाद रेल मंडल के डीआरएम से अविलंब पुराना बाजार स्टेशन रोड़ की सड़क मरम्मती की मांग की है…साथ ही प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर सड़क मरम्मती का कार्य शुरू नहीं किया गया तो युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करेगा…
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

