पटना(BIHAR): बिहार – झारखंड,इन दोनों प्रदेशों में राज्यपाल बनना सर्वोच्च पद पर पहुंचने का जतरा बना देता है। सबसे पहले बिहार में राज्यपाल रहे डॉ. जाकिर हुसैन पहले उपराष्ट्रपति फिर राष्ट्रपति पद तक पहुंचे। उसके बाद रामनाथ कोविंद जी बिहार के राजभवन से सीधे राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रही हैं। अब उपराष्ट्रपति बननेवाले डॉ. सीपी राधाकृष्णन भी झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं।
याद रहे भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिहार के ही थे। अभी तक दो टर्म राष्ट्रपति रहनेवाले वे अकेले राष्ट्रपति हैं।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी दोबारा राष्ट्रपति पद को सुशोभित करने का ऑफर मिला था, लेकिन कांग्रेस ने उनका विरोध कर दिया । दुबार वे चुनाव से नहीं सर्वसम्मति से बनाना चाहते थे। लेकिन कांग्रेस ने उनका समर्थन नहीं किया।
NEWS ANP के लिए ब्यूरो की रिपोर्ट

