मैथन(DHANBAD): विहंगम योग संस्थान के मैथन में आयोजित 5101 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इसके बाद विहंगम योग संत समाज के अधिकारियों द्वारा महायज्ञ में सक्रिय रूप से सहयोग करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं दर्जनों गुरु भाईयों को मेमेंटो देकर सम्मानित किया और उनका सहयोग के लिए आभार जताया। रविवार की शाम विहंगम योग संत समाज के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मैथन थाना पहुंचा और थाना प्रभारी अमन आकृष्ट को मेमेंटो देकर सम्मानित किया और उनका सक्रिय सहयोग के लिए आभार जताया। इससे पूर्व संत समाज ने डीवीसी मैथन परियोजना प्रमुख सुमन प्रसाद सिंह को मेमेंटो देकर सम्मानित किया और आभार जताया। इसी प्रकार संत समाज ने अपने दर्जनों गुरु भाईयों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने पूरा समय देकर विभिन्न व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस संबंध में धनबाद जिला संत समाज के प्रधान संयोजक रत्नेश कुमार सिंह ऊर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि इतने बड़े कार्यक्रम को बिना लोगों के सहयोग के सफलता पूर्वक सम्पन्न कराना मुश्किल था, लेकिन खुशी की बात है कि सभी सहयोग से इस विशाल समारोह को धूमधाम एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। उन्होंने डीवीसी एवं मैथन थाना प्रभारी का विशेष रूप से आभार जताया। जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम बहुत ही सुंदर ढंग से सम्पन्न हुआ है। कहा कि डीवीसी प्रबंधन द्वारा बिजली, पानी, जगह, गेस्टहाउस आदि प्रर्याप्त मात्रा में बहुत ही सुलभ तरीके से उपलब्ध कराया। वहीं मैथन थाना प्रभारी अमन आकृष्ट के सक्रिय सहयोग से इतने बड़े समारोह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। कहीं भी कोई चोरी, पॉकेटमारी, छेडख़ानी, झड़पें आदि की छोटी-मोटी घटनाएं भी नहीं हुई, जबकि लगातार दो दिन तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जमी हुई थी।
बता दें विहंगम योग संस्थान के प्रणेता अनंत श्री सदगुरू सदाफलदेव जी महाराज की 138 वीं जन्म जयंती के अवसर पर 12 एवं 13 अगस्त को मैथन के गोगना छठघाट के समीप 5101 कुंडीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन हुआ था।
मौके पर विहंगम योग संस्थान के पश्चिम बंगाल प्रभारी जीपी सिंह, धनबाद जिला संत समाज के प्रधान संयोजक पप्पू सिंह, शेष नारायण सिंह, डब्ल्यू सिंह, अरूण पाण्डेय, रवीन्द्र साहनी, हरेन्द्र कुमार सैनी आदि उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट मैथन

