धनबाद जेल में सजा काट रहे कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर..

धनबाद जेल में सजा काट रहे कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर..

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जेल में 22 साल की सजा काट रहे कैदी जितेंद्र रवानी ने बीती रात आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले पर गंभीर आरोप लगाए। कैदी के पिता ने बताया कि उनका बेटा एक नाबालिग युवती से प्रेम करता था। बाद में उस पर दुष्कर्म और युवती को गर्भवती करने का आरोप साबित हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसे 22 साल की सजा सुनाई थी। लगभग एक साल से वह धनबाद जेल में बंद है।

कैदी की मां ने बताया कि रात में उन्हें जेल प्रशासन की ओर से फोन आया कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। जब परिजन पहुंचे तो जानकारी मिली कि उसने जेल के अंदर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने आगे कहा कि बेटे को न्याय नहीं मिला है, इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

परिजनों के अनुसार, जितेंद्र ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ में पेन से लिख छोड़ा है कि इस कदम के पीछे वही नाबालिग लड़की और उसके पिता जिम्मेदार हैं। परिवार का आरोप है कि जेल में भी उसके साथ सही व्यवहार नहीं हुआ और उसे अपनी बात रखने का पूरा अवसर नहीं मिला।

फिलहाल कैदी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले को लेकर प्रशासनिक पुष्टि नही हुई है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *