रांची(RANCHI): प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की 3.02 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली। जांच एजेंसी ने पाया कि यह संपत्ति अवैध बालू खनन से अर्जित धन से खरीदी गई थी। जांच के दौरान इस बात के तथ्य मिले हैं.
सूत्रों के अनुसार, अंबा प्रसाद के परिजनों पर रंगदारी, जमीन कब्जा, प्रतिबंधित संगठन संचालन और खनिजों के अवैध कारोबार समेत कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। पुलिस द्वारा इनके खिलाफ दर्ज 16 प्राथमिकी को ईसीआईआर के रूप में दर्ज करने के बाद ईडी ने जांच शुरू की थी।
4 जुलाई को पड़ी थी रेड
ईडी ने 4 जुलाई 2025 को अंबा प्रसाद, अंकित राज और बालू कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान एजेंसी ने अंकित राज के चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकाने से नकदी भी बरामद की थी। अंबा के परिजनों पर रंगदारी, जमीन कब्जा करने, प्रतिबंधित संगठन चलाने और खनिजों का अवैध व्यापार करने सहित कई अन्य आरोप हैं.
लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चलता रहा कारोबार
ईडी की जांच में सामने आया कि सोनपुर घाट से बालू खनन का लाइसेंस वर्ष 2019 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद अंकित राज ने दामोदर नदी के प्लांडू घाट से अवैध रूप से बालू निकालकर बेचा और उस धन का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग कर संपत्ति खरीदने में किया। इसी आधार पर ईडी ने उनकी 3.02 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया है।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

