आवंटित 125 ई – रिक्शा में महज 24 को ही मिला,
धनबाद (DHANBAD): झारखण्ड रिक्शा मजदूर संघ विगत आठ सालों से 101 गरीब रिक्शा चालकों को ई – रिक्शा आवंटित किए जाने को लेकर संघर्षरत है. संघ के नेता राजेंद्र सिंह का कहना है
झारखंड सरकार के गरिमा योजना सत्र 16/17 के अंर्तगत धनबाद नगर निगम द्वारा हमलोंगो को 125 ई-रिक्शा आवंटन के लिए आदेश पारित किया गया था। लेकिन उस समय हमलोगो को सिर्फ 24 ई-रिक्शा ही आवंटित किया गया, बाकी शेष 101 रिक्शा हमलोगो को अभी तक नहीं मिला है। वर्ष 2017 से ही अभी तक धनबाद नगर निगम कार्यालय द्वारा झूठा आश्वासन दे देकर दौड़ा रहे हैं। धनबाद नगर निगम परिवहन विभाग कार्यालय में पूछने पर बताया जाता है कि फण्ड आ गया है। इसके लिए कार्यालय से तीन लेटर राँची भेजा गया है, लेकिन राँची कार्यालय से अभी तक लेटर का जवाब नहीं आया है। धनबाद नगर निगम के आश्वासन के कारण हमलोग का काम रूका हुआ है। राजेंद्र सिंह का कहना है कि हम गरीब रिक्शा चालक अपने परिवार का पेट पाल सकें। इसके लिए यथाशीघ्र ई – रिक्शा आवंटित हो.
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

