मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 में विगत वर्ष की विजेता टीम पाकुड़ को हरा कर धनबाद की टीम ने किया फाइनल में प्रवेश…

धनबाद(DHANBAD) पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 के पुरुष वर्ग में सरायकेला खरसावां को हराते हुए सेमी फाइनल में प्रवेश किया एवं विगत वर्ष की विजेता टीम पाकुड़ को टाई-ब्रेकर में 4-3 से हराया। फाइनल में धनबाद का मुकाबला रांची की टीम से है।

टीम के कोच के रूप में सुश्री जयश्री गोराई और टीम मैनेजर के रूप में श्री लक्ष्मण मुर्मू एवं जिला खेल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार टीम के साथ है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *