सहायक आचार्य परीक्षा में 5775 अभियार्थी हुए सफल…

सहायक आचार्य परीक्षा में 5775 अभियार्थी हुए सफल…

रांची(RANCHI): राज्य के मध्य विद्यालयों में कक्षा छह से आठ में 15001 सहायक आचार्य नियुक्ति का रिजल्ट झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी कर दिया है. परीक्षा में विज्ञान एवं गणित, भाषा व सामाजिक विज्ञान विषय मिलाकर कुल 5775 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. परीक्षा में 5775 अभ्यर्थी के सफल होने के बाद भी स्कूलों को 4213 नये शिक्षक मिलेंगे. मध्य विद्यालय में नियुक्ति के

लिए सफल 5775 अभ्यर्थियों में से 1562 पारा शिक्षक हैं. पारा शिक्षक पहले से ही विद्यालयों में कार्यरत थे. परीक्षा पास करने के बाद पारा शिक्षक अब स्थायी शिक्षक बन गये हैं. जितने पारा शिक्षक स्थायी शिक्षक बनेंगे, उतने पारा शिक्षकों का पद रिक्त हो जायेगा. पारा शिक्षकों की नियुक्ति अब नहीं होती है. ऐसे में देखा जाये, तो 5775 अभ्यर्थी के सफल होने के बाद भी

स्कूलों को इनमें से 4213 ही नये शिक्षक मिलेंगे. राज्य में 10 हजार से अधिक मध्य विद्यालय हैं. शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुरूप सभी मध्य विद्यालय में विज्ञान एवं गणित, भाषा व सामाजिक विज्ञान विषय के एक-एक स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक का होना अनिवार्य है. 15001 पद के लिए परीक्षा लेने के बाद भी सभी स्कूलों को एक-एक शिक्षक भी नहीं मिल पायेंगे,

NEWS ANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *