धनबाद(NIRSA): आज मंगलवार को स्वामी विवेकानंद स्कूल, चिरकुंडा में झारखंड के महान नेता एवं समाजसेवी ,पूर्व मुख्यमंत्री, दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद विद्यालय के निदेशक विवेक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य महोदय संजीव कुमार साव, उपप्रधानाचार्य महोदया स्वागता बनर्जी एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन और शिबू सोरेन जी के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद स्कूल के निदेशक विवेक कुमार सिंह ने स्वर्गीय श्री शिबू सोरेन जी के देश एवं झारखंड राज्य के लिए किए गए अमूल्य योगदान की चर्चा की एवं उनके प्रेरणादायक जीवन से सीख लेकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।
इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय संजीव कुमार साव ने दिवंगत नेता श्री शिव सोरेन जी की जीवन के उपलब्धियां की संक्षिप्त रूप से बखान किया तथा झारखंड राज्य के प्रति किए गए उनके कार्यों को याद किया। इसके बाद इस श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के शिक्षक एहतेशाम खान, एंड्रयू सर एवं शिक्षिका प्रेमा विश्वकर्मा , निशात परवीन ने अपने संक्षिप्त भाषण से उनके जीवन की उपलब्धियां को याद किया ।यह श्रद्धांजलि सभा न केवल एक नेता को याद करने का अवसर था, बल्कि यह छात्रों में सामाजिक जागरुकता और प्रेरणा का भी स्रोत बना।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

