MLA राज सिन्हा ने झारखण्ड के पूर्व मुख्य मंत्री को किया याद,नम आँखों से दिया श्रद्धांजलि..

MLA राज सिन्हा ने झारखण्ड के पूर्व मुख्य मंत्री को किया याद,नम आँखों से दिया श्रद्धांजलि..

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु श्रधेय शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है.श्री सिन्हा ने कहा कि यह एक युग का अंत है.दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन से हमारे साथ उनके चाहने वाले कई लोग शोकाकुल है. शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, झारखंड और विशेष कर आदिवासी समाज की सेवा में अर्पित कर दिया.उनकी संघर्षशीलता, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा की भावना हमें सदैव प्रेरणा देती रहेगी.ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार एवं समस्त झारखंड वासियों को इस दुखद घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें.
विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अपने संघर्षों से राजनीति में ऊंचा मुकाम हासिल किया.वे दो बार केंद्रीय कोयला मंत्री और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे.38 वर्षों तक झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष रहे.बाद में वह संस्थापक संरक्षक बने.वर्ष 1995 में अलग झारखंड राज्य का पहला पड़ाव जैक का अध्यक्ष शिबू सोरेन को ही बनाया गया था .यही वजह है कि गुरु जी की छवि झारखंड ही नहीं पूरे देश में एक जन नेता के तौर पर स्थापित थी.

NEWS ANP के लिए धनबाद ब्यूरो कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *