बालिका विद्या मंदिर में तुलसीदास जी एवं मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती मनाई गई..

बालिका विद्या मंदिर में तुलसीदास जी एवं मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती मनाई गई..

झरिया (JHARIA): बालिका विद्या मंदिर के प्रांगण में तुलसीदास जी एवं मुंशी प्रेमचंद जी के जयंती के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पूनम गोयल प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस का पाठ किया एवं उनके जीवन की कुछ घटनाओं का नाट्य रूप प्रस्तुत किया।
विद्यालय की प्राचार्य ने बच्चों को बताया कि हर वर्ष श्रावण मास की सप्तमी को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई जाती है ।तुलसीदास जी ने अपना जीवन भगवान श्री राम की भक्ति में समर्पित किया। रामचरितमानस तुलसीदास जी की कालजयी रचना है उनके द्वारा रचित हनुमान चालीसा सबसे लोकप्रिय है, जो कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में विशेष स्थान रखता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में तुलसीदास जी के आदर्शों से प्रेरित करके भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पूजा कुमारी एवं रशि्म कुमारी ने किया इसको सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का रहा भरपूर सहयोग।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *