40 शिव भक्तों की टोली मोटरसाइकिल द्वारा सुल्तानगंज के लिए हुए रवाना…

40 शिव भक्तों की टोली मोटरसाइकिल द्वारा सुल्तानगंज के लिए हुए रवाना…

15 वर्षो से लगतार भगवान भोलेनाथ का दर्शन को जाते रहे हैँ

झरिया(JHARIA): सावन के पावन महीना का एक विशेष महत्व है, देवघर नगरी मे विराजमान भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक करने के लिए सिंदरी विधान सभा अंतर्गत अलकडीहा बस्ती के इर्द गिर्द बसें ग्रामीण युवाओं बड़ी संख्या मे देवघर नगरी के लिए मोटरसाईकल द्वारा जत्था बुधवार को रवाना हुई है, भक्तों ने सर्वप्रथम अलकडीहा धाम पहुंच बूढ़ा बाबा का दर्शन किया, तत्पश्चात सभी बाइकर सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए, भक्त कांवरियों ने बताया कि 15 साल से यहां के युवक मोटरसाइकिल की यात्रा करते हुए बाबा धाम पहुंचते हैं, इस साल 40 की संख्याओं में युवाओं का जत्था मोटरसाइकिल से देवघर के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा बैजनाथ उनकी सब मनोकामना पूर्ण कर रही है, इसलिए हर साल अधिक से अधिक संख्या में कावरिया मोटरसाइकिल के द्वारा जा रहे हैं, उन्होंने कहा दो से तीन दिन में लोग बाबा को जल अर्पण करके वापस अलकडीहा धाम पहुंच वापस लौटेंगे। कांवरियों में संजय सेन, जय ठाकुर, अनिल रजवार, रंजीत रवानी, मुरारी मोदक, त्रिलोचन चक्रवर्ती, श्याम मोदक, अजिताभ विश्वकर्मा, तारक मोदक, छोटका मोदक, राहुल मोदक, विष्णु मोदक आदी लोग शामिल थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *