झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद जिला कमिटी द्वारा मैथन में आयोजित किया गया वनभोज सह मिलन समारोह।

धनबाद(DHANBAD)निरसा।झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद जिला कमेटी द्वारा बुधवार को मैथन स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रांगण में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से टुंडी विधायक सह सचेतक मथुरा महतो एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य अमितेश सहाय उपस्थित हुए। समारोह में पहुंचे सभी सदस्यों ने पार्टी की प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी कुछ महीनो में लोकसभा चुनाव एवं साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे समय में सब मिलजुल कर पार्टी हित में काम करें, ना कि आपस में लड़कर पार्टी का नुकसान करें। क्योंकि आपस में लड़ने से कभी भी पार्टी का भला नहीं हो सकता। आगामी 4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस पर धनबाद में भव्य आयोजन को लेकर भी चर्चा किया गया। कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा का जनक धनबाद जिला है। इसलिए इस स्थापना दिवस का महत्व धनबाद में काफी बड़ा है। साथ ही साथ 11 जनवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के महामहिम शिबू सोरेन का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने उपस्थित सभी पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में झामुमो शानदार प्रदर्शन करेगा। इसके लिए धनबाद झामुमो कार्यकर्ता जिला के सभी गांव, पंचायत एवं बूथ स्तर तक जाने का काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव मन्नू आलम ने की। मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *