वाराणसी(VARANSI): भगवान शिव की नगरी काशी (वाराणसी) को पवित्र सावन मास में पूर्ण रूप से नॉनवेज मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया गया है। वाराणसी नगर निगम के मिनी सदन में इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके तहत सावन के पूरे महीने में मीट, मछली और मुर्गा बेचने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
यह प्रस्ताव मिनी सदन के सदस्य हनुमान प्रसाद द्वारा पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। प्रस्ताव के अनुसार, सावन में नगर निगम सीमा क्षेत्र में कोई भी मांसाहारी दुकानें नहीं खुलेंगी, और अगर कोई व्यक्ति प्रतिबंध का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
सावन के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह कदम काशी को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से और भी विशुद्ध एवं सात्विक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
NEWS ANP के लिए वाराणसी से ब्यूरो की रिपोर्ट

