पुलिस केंद्र धनबाद में SSP प्रभात कुमार ने की पुलिस सभा, समस्याओं के समाधान को लेकर दिए निर्देश…

पुलिस केंद्र धनबाद में SSP प्रभात कुमार ने की पुलिस सभा, समस्याओं के समाधान को लेकर दिए निर्देश…

धनबाद( DHANBAD): शनिवार को पुलिस केंद्र धनबाद में SSP प्रभात कुमार की अध्यक्षता में एक पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी ने सभी संवर्ग के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से सीधे संवाद स्थापित किया और उन्हें अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याएं साझा करने को कहा।

सभा में प्रस्तुत समस्याओं और आवश्यकताओं को एसएसपी ने गंभीरता से सुना। उन्होंने विभाग की कार्यक्षमता और समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय-2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी मुख्यालय-1 शंकर कामती, प्रचारी प्रवर अवधेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

सभा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और इसमें पुलिसकर्मियों ने खुलकर अपने विचार व समस्याएं साझा कीं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *