मजदूर नेता कॉमरेड मिथिलेश सिंह पंचतत्व में हुए विलीन…

मजदूर नेता कॉमरेड मिथिलेश सिंह पंचतत्व में हुए विलीन…

हजारीबाग(HAJARIBAG): बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह भाकपा-माले के केंद्रीय सदस्य एवं मजदूरों का मसीहा 72 वर्षीय कॉमरेड मिथिलेश सिंह की शुक्रवार को मौत हो गई, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व रिश्तेदारों की भीड़ हजारीबाग स्थित आवास पर पहुंची। वे हजारीबाग जिला अंतर्गत चल रहे सीसीएल में मजदूरों को हक और अधिकार दिलाने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने का काम करते थे। उन्होंने जेपी आंदोलन में मिशन के तहत 6 साल जेल में रहा, झारखंड आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, शनिवार को उनका दाह संस्कार हजारीबाग गिद्वी दामोदर नदी में किया गया, इस अवसर पर भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड हलधर महतो, हरिप्रसाद पप्पू, सेख रहीम,राणा चट्टराज, यूनियन के सुरेश गुप्ता, शिवकुमार सिंह, सुरेन्द्र पासवान, धर्मेंद्र राय, अब्दुल गफूर, रविंद्र सिंह,भूषण महतो आदि मौजूद थे,

NEWS ANP के लिए हजारीबाग से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *