लालपुल में संचालित सॉफ्ट कॉक भट्ठा में पुलिस ने मारा छापा, डीओ का कोयला होने का कर रहे दावा, कोयले की कागजात को पुलिस कर रही जांच…

लालपुल में संचालित सॉफ्ट कॉक भट्ठा में पुलिस ने मारा छापा, डीओ का कोयला होने का कर रहे दावा, कोयले की कागजात को पुलिस कर रही जांच…

झरिया(DHANBAD): लक्ष्मी कोलियरी स्थित लालपुल में संचालित सॉफ्ट कॉक भट्ठा में अवैध कोयले की खरीद बिक्री करने की सूचना पर जोरापोखर पुलिस ने भट्ठा में छापामारी कर भारी मात्रा कोयला जब्त किया है। हालांकि छापामारी के दौरान भट्ठा कर्मियों द्वारा पुलिस को जब्त किए गए कोयले को डीओ का कोयला होने का दावा करते हुए कोयले की कागजात को पुलिस को सौंपा है। पुलिस कोयले की कागजात की जांच कर रही है। बताते है कि जोरापोखर थाना क्षेत्र के लालपुल में एक हार्डकोक कॉक भट्ठा संचालित है ,जहां डीईओ के तहत कोयले की खरीदारी कर सॉफ्ट कॉक बनाकर बिक्री करने का कार्य किया जाता है। इस क्रम में भट्ठा में डीओ के कोयला के आड़ में अवैध कोयले की खरीद बिक्री करने की मिली गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने पुलिस बल के साथ भट्ठा में छापामारी किया। छापामारी में पुलिस ने लगभग 40 टन कोयला लोड एक ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । छापामारी के क्रम में ही भट्ठा कर्मियों द्वारा जब्त कोयले को वैध बताते हुए कोयले की कागजात को पुलिस को दिया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि गुप्त सूचना पर छापामारी की गई है। जब्त कोयला को डीईओ का कोयला होने की भट्ठा मालिक द्वारा दावा की जा रही है ,जिसकी सत्यापन की जा रही है। जांच के बाद उचित करवाई की जाएगी।

NEWS ANP के लिए झरिया से अनिल मुंडा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *