सिंदरी(DHANBAD): आसनबनी गांव पहुंचे सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने ग्रामीणों के ऊपर लाठी चार्ज की तीखी निंदा की और कंपनी गुर्गों की गिरफ्तारी की मांग करने के साथ बलियापुर सीओ के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की…
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के बीच सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो, टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झामुमो जिलाअध्यक्ष लखी सोरेन, झामुमो संगठन सचिव मन्नू आलम,सोनो संथाल सचिव अनिल टुडू,झामुमो पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू,भाजपा नेत्री तारा देवी उप प्रमुख पिंकी देवी,जिला परिषद सदस्य स्वेता देवी,JLKM के उपाध्यक्ष आशिष महतो, जिला परिषद के पूर्व सदस्य सह भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जेएमएम के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, पशूपति महतो आदि ने मुख्य रूप से ग्रामीणों के साथ बैठक किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लिया।
आपको बताते चलें कि बीते शुक्रवार सरसाकुड़ी आसनबनी स्थित रह रहे ग्रामीणों की 41 एकड़ जमीन को अधिग्रहण करने के लिए सेल KTPL कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के धौंस दिखाते हुए कंपनी के अधिकारियों अपने बड़ी संख्या में पैसे से खरीद किए हुए गुर्गों की मदद से रैयत ग्रामीणों की जमीन पर बिना सूचना दिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए मशीनों से डोजरिंग कार्य शुरू कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या महिला पुरुषों व युवा वर्ग उक्त स्थल पर पहुंचकर मशीन को रोकने के लिए जमीन पर लेट गए..
ग्रामीणों और सेल KTPL प्रबंधन के बीच कहासुनी के बाद ग्रामीणों को जबरन खदेड़ा जाने लगा ,नहीं हटने पर लाठीडंडा से मारपीट की गई..इसकी तस्वीर आज पूरे मीडिया में वायरल है…अब इस मामले में राजनीति गर्म होने के साथ स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया है..ऐसे में TASRA प्रोजेक्ट के लिए नियोजन और पुनर्वास का मामला गले का हड्डी बन गया है…इधर प्रशासन भी मामले में फूंक फूंक कर कदम उठा रही है..कही ये आंदोलन झारखंड अस्मिता का प्रश्न ना बन जाएं…
NEWS ANP के लिए सिंदरी से अनिल मुंडा की रिपोर्ट

