झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव बीते बुधवार की रात्रि में हुआ संपन्न,

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव बीते बुधवार की रात्रि में हुआ संपन्न,

कड़ी सुरक्षा के बीच 15 घंटे के अंदर घोषित हुआ चुनाव परिणाम…

धनबाद (DHANBAD)झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का षष्ठम महाधिवेशन सह केंद्रीय पदाधिकारियों का चुनाव बुधवार की रात्रि नौ बजे पुलिस लाइन धनबाद में संपन्न हुआ। जहां कर्ण कुमार सिंह एवं रमेश उरांव की टीम को शानदार जीत मिली। चुनाव को लेकर सुबह से ही सभी डेलिगेट पुलिस लाइन पहुंच गये थे. रात नौ बजे मतदान समाप्त हुई। कुल 761 वोट में से 740 वोट से डाले गए, देर रात मतों की गणना शुरू हुई. चुनाव को लेकर राज्य भर के 740 डेलिगेट मंगलवार की रात ही धनबाद पहुंच चुके थे।

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए जिला पुलिस ने पूरी व्यवस्था कर रखी थी, मदतान केंद्र के अंदर से लेकर बाहर तक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. पूरे चुनाव की मॉनेटरिंग के लिए,डीएसपी के साथ साथ सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी….

सभी डेलिगेट चार-पांच जवानों के साथ आए हुए थे। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी थी. डेलिगेट के अलावा किसी भी जवान को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी.
जिसको लेकर पुलिस लाइन स्थित बड़ी संख्या में गाड़ियों की कतार लग गई थी जिससे आने जाने वाले लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच सड़क जाम को हटाने का काम किया। इधर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव परिणाम गुरुवार को लगभग 12.30 बजे दोपहर को घोषित किया गया। जहां प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर कर्ण कुमार सिंह ने जीत हासिल किया है जबकि प्रांतीय उपाध्यक्ष के पद पर सबीलूर रहमान खान, संजय राम, मृत्युंजय कुमार, परमेश्वर महतो, प्रदीप टोपो आदि ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल किया है, वहीं रमेश उरांव प्रदेश महामंत्री और अमित तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री पद पर जीत दर्ज किया। इसके अलावा स्टीफन सोरेन, उपेंद्र नाथ मिश्रा, अविनाश कु राय, गार्बियल सोरेन, अजय कुमार सिंह, नंद किशोर शर्मा, उपेंद्र कु पांडेय, सर्फाज खां, निर्भय राज, जुगल मुंडा, आदि ने संयुक्त महामंत्री पद पर जीत दर्ज किया है।

चुनाव परिणाम घोषित होने पर प्रांतीय अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह ने इस महाधिवेशन में भाग लेने वाले सभी डेलीगेट प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया और कहा कि आप सभी का मेहनत रंग लाया है। आगे हमारी टीम आपलोगो से किए वादे को पूरा करने के लिए हमेशा तात्पर्य दिखेंगे।

NEWS ANP के लिए धनबाद से अरविंद सिंह बुंदेला के साथ अनिल मुंडा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *