राजातालाब में चल रही सौंदर्यकरण कार्य को MLA रागिनी सिंह ने किया निरीक्षण, बेहतर सामग्री और छठ से पहले काम पूरा करने का दिया दिशा निर्देश..

राजातालाब में चल रही  सौंदर्यकरण कार्य को  MLA रागिनी सिंह ने किया निरीक्षण, बेहतर सामग्री और छठ से पहले काम पूरा करने का दिया दिशा निर्देश..

झरिया(DHANBAD): झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब कहे जाने वाला राजा तालाब का लगभग 6 करोड़ रुपए के लागत से हो रहे सौंदर्यीकरण का जायजा लेने झरिया विधायक रागिनी सिंह पहुंची। इस दौरान रागिनी सिंह ने सीढ़ियों की निर्माण और बाउंड्री वॉल का निरीक्षण किया। मौके पर रागिनी सिंह ने संवेदक मनमोहन ग्रोवर को बेहतर सामग्री इस्तेमाल करने और जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का दिशा निर्देश दिया है । बता दे कि यह कार्य नगर निगम के डीएमएफटी फंड से किया जा रहा है जिसमें तालाब के एक छोर में तालाब की पानी को साफ करने के लिए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जा रहा है। वही विधायक रागिनी सिंह ने पिछले विधायक के कार्यकाल में हुए काम को सवालो के कठघरे में खड़ा करते हुए कहा की जिस तरह से सौंदर्यकरण के नाम पर पैसा का बंदरबांट किया गया इस बात को पूरी झरिया की जनता जानती है । वहीं उन्होंने कहा कि असली सौंदर्यकरण किस तरह से होता है इस बार झरिया की जनता देखेगी वही उन्होंने उम्मीद जताई है की छठ पर्व से पहले झरिया की जनता को राजा तालाब सौंदर्यकरण होकर समर्पित कर दिया जाएगा। झरिया का राजा तालाब एक धरोहर है। यह किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे झरिया वासियों का है। इसकी साफ सफाई और सौदंर्यीकरण की रक्षा के लिए आम जनता को भी अपना दायित्व निभाना होगा। वहीं संवेदक मनमोहन ग्रोवर ने कहा की कार्य को बेहतर तरीके से किया जा रहा है 6 करोड़ की लागत से डीएमएफटी फंड से यह काम को किया जा रहा है टापू में लाइटिंग के साथ सीढ़ियों का भी निर्माण और मर्मती, के साथ वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जा रहा है। छठ पर्व से पहले झरिया वासियों को राजा तालाब सुपुर्द कर दिया जाएगा।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *