गरीब हो रहे गरीब, अमीर और अमीर धन का हो रही विकेंद्रीकरण..

गरीब हो रहे गरीब, अमीर और अमीर धन का हो रही विकेंद्रीकरण..

:

( NAGPUR): केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान देश में बढ़ती गरीबी और धन के असमान बंटवारे की बात पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे गरीबों की संख्या बढ़ रही है और संपत्ति कुछ अमीरों के पास सिमटती जा रही है, जो एक खतरनाक स्थिति है. उन्होंने कहा कि समाज में धन का विकेंद्रीकरण होना चाहिए. ऐसा नहीं होना चाहिए कि सारी संपत्ति कुछ लोगों के पास केंद्रित हो जाये.

हमें ऐसी अर्थव्यवस्था की दिशा में काम करना होगा, जो रोजगार पैदा करे और गांवों का विकास करे. सबको काम मिले और आय का असमान बंटवारा न हो. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि पर 65 से 70 प्रतिशत लोग निर्भर हैं, फिर भी इसका देश की जीडीपी में योगदान केवल 12 प्रतिशत है. वहीं उद्योग क्षेत्र का योगदान 22 से 24 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र का 52 से 54 प्रतिशत है. अपने संबोधन के. दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और डॉ मनमोहन सिंह की उदार आर्थिक नीतियों की सराहना की. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बिना नियंत्रण के केंद्रीयकरण से सावधान रहने की जरूरत है।

NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट नागपुर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *